उत्तराखंड

Haldwani: नालों-नालियों पर चला निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान

Admindelhi1
21 July 2026 10:50 AM IST
Haldwani: नालों-नालियों पर चला निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान
x
नगर निगम का एक्शन, नालियों को कराया अतिक्रमण मुक्त

हल्द्वानी: मानसून सीजन में पानी निकासी और नालों पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम और प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आज कालाढूंगी रोड ऊंचापुल क्षेत्र में सड़क किनारे नाले पर हुए अतिक्रमण पर नगर निगम और प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्यवाई की गई।

इस दौरान सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटाकर नालियों की सफाई की गई। कुछ दुकानदारों द्वारा बढ़ाई गई झांपों को भी जेसीबी द्वारा तोड़ा गया, साथ ही गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, उसडा के प्रोजेक्ट मैनेजर गुरप्रीत देवल व नगर निगम की टीम मौजूद रही।

Next Story