उत्तराखंड
Haldwani: प्रेम विवाह के लिए धर्म परिवर्तन, निकाह की वैधता पर उठे सवाल
Tara Tandi
13 Jun 2025 3:30 PM IST

x
Haldwani हल्द्वानी : समुदाय विशेष की प्रेमिका के लिए एक युवक ने अपना धर्म बदल लिया। न सिर्फ धर्म बदला बल्कि निकाह कर नए दस्तावेज भी बना लिए। युवक की बहन ने इस पर आपत्ति जताई है और आरोप लगाया है कि धर्म परिवर्तन से लेकर निकाह और दस्तावेज तक सब फर्जी है। बनभूलपुरा पुलिस अब इसकी जांच कर रही है।
पुलिस को तहरीर देने वाली महिला का कहना है कि उसका भाई बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से प्यार करता है। युवती बनभूलपुरा में आधार कार्ड बनाने का काम करती है। महिला का कहना है कि युवती ने उसके भाई पर दबाव डाला और कहा, अगर उसे शादी करनी है तो मुस्लिम धर्म अपनाना होगा। युवक ने ऐसा ही किया। उसने न सिर्फ धर्म परिवर्तन कराया, बल्कि निकाह किया और नए नाम से आधार कार्ड इत्यादि बना लिए। महिला का आरोप है कि उक्त सारे काम नियम विरुद्ध तरीके से किए गए हैं। काठगोदाम थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी है कि मामले में तहरीर मिली है और जांच की जा रही है।
TagsHaldwani प्रेम विवाहधर्म परिवर्तननिकाह वैधताउठे सवालHaldwani love marriagereligious conversionNikah validityquestions raisedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





