उत्तराखंड

Haldwani: राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज होने पर कांग्रेस का विरोध, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन

Admindelhi1
31 Aug 2026 6:32 PM IST
Haldwani: राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज होने पर कांग्रेस का विरोध, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन
x
राहुल गांधी पर मुकदमे के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कोतवाली के बाहर नारेबाजी

हल्द्वानी: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे के बाद से पार्टी में आक्रोश है। आज कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कोतवाली का घेराव किया। इसमें हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश सहित पार्टी के कई नेता मौजूद थे।नेता प्रतिपक्ष समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस से शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ और AI से बनी फर्जी वीडियो के मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि वह इस मामले में पहले भी तहरीर दे चुके हैं लेकिन उनकी प्राथमिकी पुलिस ने आज तक दर्ज नहीं की। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती ये लड़ाई जारी रहेगी।यशपाल आर्य ने कहा कि बड़ा अफसोस और निंदनीय विषय है कि चंद मिनटों के अंदर राहुल गांधी जैसे नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी जाती है, और दूसरी तरफ कांग्रेस ने जो मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी उस पर अभी तक कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ये स्पष्ट है कि भाजपा की मानसिकता दलित विरोधी है।

Next Story