उत्तराखंड
Haldwani: मौसम का बदला मिजाज, रात में ठंड ने बढ़ाई परेशानी
Tara Tandi
2 April 2025 3:03 PM IST

x
Haldwani हल्द्वानी : मैदानी इलाकों में मौसम अलग रंग दिखा रहा है। दिन के समय जहां तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है तो वहीं रात को तापमान कम होता जा रहा है। इस वजह से लोगों को दिन में गर्म तो रात को ठंड का अहसास हो रहा है।
मंगलवार को हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा था लेकिन न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। न्यूनतम तापमान केवल नौ डिग्री ही दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.9 डिग्री कम है।
मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। 28 मार्च को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, 29 मार्च को 11 डिग्री, 30 मार्च को 10.8 डिग्री, 31 मार्च को 9.8 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी फिलहाल इसी तरह से मौसम बना रहेगा। बाद में न्यूनतम तापमान में भी उछाल आना शुरू हो जाएगा।
TagsHaldwani मौसमबदला मिजाजरात ठंडबढ़ाई परेशानीHaldwani weatherchanged moodnight coldincreased troubleजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





