उत्तराखंड
Haldwani: कैंची धाम से लौट रही श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार, पांच घायल
Tara Tandi
26 March 2025 12:22 PM IST

x
Haldwani हल्द्वानी : कैंची धाम से घर वापसी कर रहे श्रद्धालुओं की कार बरेली रोड पर हादसे का शिकार हो गई। कार अचानक डिवाइडर से टकराकर पलट गई और हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक मोटाहल्दू के पास नेशनल हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद तेज रफ्तार कार तीन बार हाईवे पर पलटी।
किसी तरह कार का दरवाजा तोड़ घायलों को निकाला और उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा गया। बताया जा रहा है कि बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर हापुड़ निवासी से घर लौट रहे थे। कार में हर्ष शर्मा, सरवन शर्मा, हिमांशु शर्मा, दिव्यांशु शर्मा और सचिन आत्रो थे। माना जा रहा है कि कार चालक को झपकी आ गई थी और इसी वजह से हादसा हुआ।
TagsHaldwani कैंची धामलौट रही श्रद्धालुओंकार हादसे शिकारपांच घायलHaldwani Kainchi Dhamdevotees returningvictims of car accidentfive injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





