उत्तराखंड
Haldwani: घूमने आए थे खुशियां मनाने, ढकियाताल बना मौत का कुंआ
Tara Tandi
9 Jun 2025 12:00 PM IST

x
Haldwani हल्द्वानी : मौज-मस्ती के लिए लोग जान देने से भी नहीं कतरा रहे और ये तब है जब ढकियाताल (हिडन फॉल) हर साल लोगों की जान ले रहा है। यहां लोग रहस्यमय तरीके से डूब रहे हैं, जबकि इसकी गहराई भी ज्यादा नहीं है। पुलिस ने इस ओर जाने से पाबंदी लगाई है, लेकिन किसी को जाने से रोकती नहीं। अपने कतर्व्यों की इतिश्री पुलिस ने यहां से संकेतक लगाकर कर दी है। अभी हाल ही में बैंक का मैनेजर इसी ताल में डूब कर मर गया था। वो यहां दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने गया था और फिर जिंदा लौट कर घर नहीं पहुंचा।
हल्द्वानी से करीब 21 किलोमीटर नैनीताल की ओर ढकियाताल ज्योलीकोट क्षेत्र में स्थित है। यहां जाने के लिए रास्ता नहीं है। जिन्हें इस ताल के बारे में पता है वह अपने वाहनों को ज्योलीकोट में हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर खड़ा करते हैं और करीब 20 मीटर के पैदल ट्रैक से चल कर यहां पहुंचते हैं। प्राकृतिक सुंदरता के बीच स्थित यह ताल लोगों को बरबस ही आकर्षित करता है और लोग जोखिम लेकर यहां तक पहुंच जाते हैं। लगातार मौतों के बाद नैनीताल पुलिस ने ताल के पास और रोड पर संकेतक लगाया है, जिस पर लिखा है "कृपया यहां कोई न आए, यह एक प्रतिबंधित क्षेत्र है" "अगर आप अब भी यहां पर आते हैं तो स्वयं जिम्मेदार होंगे"
हाल में और पिछले कुछ वर्षों में हुए हादसे
1- 7 जून 2025 को हल्द्वानी से पिकनिक मनाने गए कुर्मांचल बैंक के मैनेजर हिमांशु पंत (27 वर्ष) की डूबकर मौत। वह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए थे।
2- 1 जून 2025 को जीवन रावत पुत्र तेज सिंह रावत (21 वर्ष) निवासी बच्चीनगर हल्द्वानी की इस ताल में डूबकर मौत हुई। वह भी दोस्तों के साथ यहां नहाने गए थे।
3- 26 जून 2024 को (23 वर्षीय) मोहित दोस्तों और अपने भाई के साथ ताल में नहाने गए और डूब गए। जब उन्हें निकाला गया तो उनकी मौत हो चुकी थी।
4- 17 जून 2022 को कार्तिक आर्यन (19 वर्ष) पुत्र बसंत लाल चार दोस्तों के साथ यहां पिकनिक मना रहा था और नहाने के लिए ताल में उतर गया। वह भी डूब गया और मौत हो गई।
TagsHaldwani घूमने आएखुशियां मनानेढकियाताल मौत कुंआCome to Haldwani to visitto celebrateDhakiataal death wellजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





