उत्तराखंड
Haldwani: ब्रेक फेल बस ने रामनगर में ली दो बाइक सवारों की जिंदगी
Admindelhi1
11 Aug 2025 2:19 PM IST

x
हल्द्वानी: सोमवार सुबह नैनीताल जनपद के रामनगर क्षेत्र में रामनगर-रानीखेत नेशनल हाईवे 309 पर धनगढ़ी नाले के पास बड़ा हादसा हो गया। गर्जिया से आगे एक प्राइवेट बस के ब्रेक फेल हो जाने से सड़क किनारे खड़े दो बाइक सवारों को बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइक सवार नाले को पार करने के लिए रुके हुए थे। तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें पीछे से टक्कर मारी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। बस में सवार कुछ यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं।
Tagsहल्द्वानीब्रेक फेलबसरामनगरदो बाइकसवारोंजिंदगीHaldwanibrake failurebusRamnagartwo bikesriderslifeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





