उत्तराखंड
Haldwani: कालीचौड़ मंदिर के पास जंगल में मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Tara Tandi
30 March 2025 3:46 PM IST

x
Haldwani हल्द्वानी: पिछले चार दिनों से लापता महिला का शव कालीचौड मंदिर के पास जंगल से बरामद हुआ है. जिसके बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है.
जंगल से बरामद हुआ महिला का शव
पुलिस ने अनुसार नवाबी रोड निवासी नेहा उप्रेती (35) 26 मार्च से अपने घर से लापता चल रही थी. काफी तलाश के बाद नेहा के न मिलने पर महिला के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी. रविवार को नेहा का शव काठगोदाम के कालीचौड मंदिर के पास जंगल से बरामद हुआ है.
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल कारण सामने आएगा. फिलहाल मामले की जांच जारी है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है.
TagsHaldwani कालीचौड़ मंदिरपास जंगलमिला महिला शवपुलिस जांच जुटीHaldwani Kalichaud templenear the foresta woman's body was foundpolice started investigationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





