उत्तराखंड

Haldwani: कांग्रेस के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Admindelhi1
10 Aug 2026 10:04 AM IST
Haldwani: कांग्रेस के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
x
भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, डीएम को सौंपा ज्ञापन

हल्द्वानी: कांग्रेस नेताओं द्वारा एसएसपी कार्यालय में कथित अभद्र व्यवहार और रामलीला मैदान में सनातन धर्म के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

भाजपा नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी कैंप कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।सार्वजनिक मंचों पर आचरण और सनातन धर्म को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां सामाजिक एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली हैं।

पार्टी ने कहा कि लोकतांत्रिक विरोध के नाम पर मर्यादा और कानून की सीमाओं का उल्लंघन स्वीकार नहीं किया जा सकता।

इस दौरान उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ अनिल कपूर डब्बू, राज्य मंत्री शंकर कोरंगा, मोहन पाठक, हुकुम सिंह कुंवर, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रदेश मीडिया सहसंयोजक प्रदीप जैनोटी, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, विनीत अग्रवाल, पूर्व मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला समेत मंडल के अध्यक्ष समेत बीजेपी के कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि सनातन, संस्कार और देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक मर्यादा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। पार्टी ने प्रशासन से पूरे मामले का संज्ञान लेकर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं। लेकिन धार्मिक आस्था और सार्वजनिक संस्थानों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली गतिविधियों को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

Next Story