उत्तराखंड

Haldwani: वीर नारियों के कल्याण की ओर एक और कदम, वूलन काउंटर के उद्घाटन से मिलेगी राहत

Admindelhi1
26 April 2026 6:42 PM IST
Haldwani: वीर नारियों के कल्याण की ओर एक और कदम, वूलन काउंटर के उद्घाटन से मिलेगी राहत
x

हल्द्वानी: काठगोदाम स्थित कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर कैंप में आज रविवार को वूलन एक्सटेंशन काउंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस काउंटर का उद्घाटन ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव, विशिष्ट सेवा मेडल, कमांडेंट कुमाऊँ एवं नागा रेजिमेंट सेंटर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मेजर अनीश चन्द्रन (सेना मेडल), सूबेदार मेजर, जेसीओ एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।इस वूलन एक्सटेंशन काउंटर का मुख्य उद्देश्य सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिवारों और आम नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाले ऊनी वस्त्र आसानी से उपलब्ध कराना है।

पहले इन उत्पादों की खरीद के लिए लोगों को रानीखेत या नैनीताल जाना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा काठगोदाम और आसपास के क्षेत्रों में ही उपलब्ध होगी।यह पहल न केवल लोगों को सुलभ और उचित मूल्य पर ऊनी वस्त्र उपलब्ध कराएगी, बल्कि कुमाऊँ रेजिमेंट सेंटर से जुड़ी वीर नारियों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी। इससे उनके जीवनयापन में सुधार होगा और उनके परिवारों, विशेषकर बच्चों की शिक्षा व सुविधाओं में सकारात्मक सहयोग मिलेगा।

Next Story