उत्तराखंड

Haldwani: दस लाख की ठगी से नाराज़ दंपति का धरना

Admindelhi1
27 Jun 2025 3:01 PM IST
Haldwani: दस लाख की ठगी से नाराज़ दंपति का धरना
x

हल्द्वानी: रामनगर में दस लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपित के मकान के बाहर बुजुर्ग दंपति धरने पर बैठ गया। धरने की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक मौके पर पहुंचे और धनराशि वापस दिलाने का भरोसा दिलाया, उसके बाद दंपति ने धरना समाप्त किया। बिपिन विहार कोटद्वार रोड निवासी 85 वर्षीय गिरीश चंद्र नैनवाल और उनकी पत्नी 80 वर्षीय नंदी देवी कानिया में एक मकान के बाहर धरने पर बैठ गए। बुजुर्ग ने बताया कि उनका बेटा प्रकाश कानिया में रहता है। उसके साले ने 2014 में दस लाख रुपये लेकर दस साल में रुपये चार गुना करने की बात कहीं थी।

उसकी बातों में आकर उसे दस लाख रुपये दे दिए थे। जब दस साल हो गए तो रुपये मांगे। इस पर उसने ढाई-ढाई लाख के एक कंपनी बांड दे दिए। कहने लगा कि कंपनी डूब चुकी है और मेरे पास कुछ नहीं है। इसकी शिकायत मार्च में बुजुर्ग दंपति ने कुमाऊं कमिश्नर से भी की थी, जिसके बाद से मामले की जांच सीओ रामनगर कर रहे हैं लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीओ सुमित पांडे ने बताया कि बुजुर्ग दंपति से दस लाख रुपये लेकर चार गुना करने का लालच दिया था। इस मामले की जांच की जा रही है।

Next Story