उत्तराखंड

Haldwani: प्रशासन ने रामनगर में गिराईं तीन अवैध मजारें

Admindelhi1
2 Aug 2025 3:41 PM IST
Haldwani: प्रशासन ने रामनगर में गिराईं तीन अवैध मजारें
x

देहरादून: नैनीताल जिले के कॉर्बेट सिटी रामनगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन ने अवैध रूप से बनाई गई 3 मजारों को बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया। ये अवैध मजारें दो हफ्ते पूर्व चिन्हित की गई थी और इन्हें प्रशासन द्वारा नोटिस दिया गया था। नैनीताल एडीएम विवेक राय ने बताया कि अवैध रूप से निर्मित तीन धार्मिक संरचनाओं को आज हटा दिया गया है। हटाने से दो हफ्ता पूर्व उक्त स्थल पर स्थानीय प्रशासन ने नोटिस जारी किया था। उत्तराखंड में धामी सरकार का सरकारी भूमि पर अवैध धार्मिक संरचनाओं और कब्जों के खिलाफ अभियान, पंचायत चुनावों के बाद पुनः शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों कहा था कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान थमा नहीं है।

धामी सरकार ने अबतक 7000 एकड़ सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करवाया है। उत्तराखंड में अब तक सरकारी भूमि पर बनी 541 अवैध मजारें हटायी गई हैं। खास बात ये कि उनमें से किसी में भी किसी प्रकार के अवशेष नहीं मिले हैं। हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान में तेजी आई है।

Next Story