उत्तराखंड
Haldwani: तेल चोरी में लिप्त कार सवार के खिलाफ कार्रवाई शुरू
Admindelhi1
18 April 2025 3:02 PM IST

x
एक व्यक्ति गाड़ी के टैंक से तेल चोरी कर रहा था
हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार सवार तेल चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लमगढ़ा शहर फाटक अल्मोड़ा निवासी त्रिलोचन पुत्र विशन राम ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा कि उन्होंने गौलापार स्थित एक पेट्रोल पम्प से वाहन में तेल भराया और बाईपास के पास गाड़ी खड़ी कर सो गए। कुछ देर बाद उन्हें कुछ आवाज सुनाई दी। गाड़ी से उतर कर देखा तो एक व्यक्ति गाड़ी के टैंक से तेल चोरी कर रहा था।
त्रिलोचन को देखते ही तेल चोर तेल का गैलन और पाइप को अपनी कार मे रख कर फरार हो गया। त्रिलोचन का कहना है कि चोर स्लेटी रंग की स्विफ्ट कार से फरार हुआ। काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
Tagsहल्द्वानीतेल चोरीलिप्तकार सवारकार्रवाईशुरूतेल चोरमुकदमा दर्जHaldwanioil theftinvolvedcar rideractionstartedoil thiefcase registeredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





