
x
Haldwani हल्द्वानी: मुखानी थानाक्षेत्र में 10वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के तीन आरोपियों में से मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी के दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश किया है।
थानाध्यक्ष विजय मेहता के अनुसार छात्रा से मुखानी क्षेत्र निवासी राहुल की सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत शुरू हुई थी। उसने छात्रा को अपने प्रेम के जाल में फंसाया। बीती छह अप्रैल को उसने छात्रा को मिलने के लिए एक बैंक्वट हॉल में बुलाया था। आरोपी ने पहले खुद छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके दो दोस्तों पिथौरागढ़ निवासी दीशू व सचिन ने भी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
घटना की जानकारी जब पीड़िता की मां को लगी तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर पॉक्सो व दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने अब मुख्य आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया है। पुलिस को राहुल से पूछताछ करने के लिए एक दिन की रिमांड भी मिली है। पुलिस के अनुसार बाकी के दोनों आरोपियों की तलाश जारी है। उन्हें भी गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जाएगा।
TagsHaldwani दुष्कर्म मामलेआरोपी युवक गिरफ्तारHaldwani rape caseaccused youth arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





