उत्तराखंड

Haldwani Accident: सेना भर्ती की तैयारी कर रहे बीए के छात्र को कार ने कुचला

Bharti Sahu 2
3 Sept 2024 9:59 AM IST
Haldwani Accident: सेना भर्ती की तैयारी कर रहे बीए के छात्र को कार ने कुचला
x
Haldwani Accident: सेना भर्ती के लिए तैयारी में जुटा बीए का छात्र सोमवार की सुबह दौड़ने के लिए निकला था। करीब पांच बजे रामपुर रोड पर तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने वाला चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। कार हरियाणा नंबर की बताई जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक के भाई ने टीपीनगर पुलिस चौकी को तहरीर सौंपी है। बताया जाता है कि रोज की तरह सोमवार
को भी वह दौड़ने
के लिए निकला था। सुबह करीब पांच बजे रामपुर रोड पर गंगू ढाबे के पास उसे रुद्रपुर की ओर से आई हरियाणा नंबर की कार ने रौंद दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। बुरी तरह घायल हो चंदन को आनन-फानन में डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टीपीनगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि मृतक के भाई आनंद सिंह ने मामले में तहरीर सौंपी है। जल्द ही आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जाता है कि वह रोजाना दौड़ने के लिए विक्की के साथ ही घर से निकलता था, लेकिन सोमवार को कुछ ऐसा हुआ कि विक्की उसके साथ नहीं गया। चंदन अकेले ही दौड़ने निकल पड़ा और कुछ देर बाद उसकी मौत की खबर आई। भाई का आर्थिक बोझ कम करने के लिए चंदन सेना भर्ती की तैयारी में जुटा था।
Next Story