उत्तराखंड

Haldwani: हल्द्वानी में दर्दनाक दुर्घटना ने ली वृद्ध की जान

Admindelhi1
22 Feb 2026 10:06 PM IST
Haldwani: हल्द्वानी में दर्दनाक दुर्घटना ने ली वृद्ध की जान
x

हल्द्वानी: शहर में जगह-जगह खोदे गए गड्ढों के बीच रविवार को एक सड़क हादसे में 69 वर्षीय बुजुर्ग मौत हो गई।

दमुआढूंगा पनचक्की चौराहे से आगे सुरेश चंद्र पांडे (69 वर्ष),जो मूल रूप से शांतिनगर भोटिया पड़ाव क्षेत्र के निवासी आज स्कूटी से पनचक्की चौराहे के पास से दो नहरिया की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान सड़क पर खुदाई और अव्यवस्थित यातायात के कारण उनकी स्कूटी हल्के से कैंटर से टकरा गई। टक्कर के बाद संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़े और उनका सिर वाहन के पिछले टायरों की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

मृतक सुरेश चंद्र पांडे सेवानिवृत्त कर्मी थे। उनकी दो बेटियां हैं,जिनका विवाह हो चुका है। वह शांतिनगर में अपनी पत्नी लता पांडे के साथ रहते थे।

Next Story