उत्तराखंड
Haldwani: पश्चिम बंगाल से नैनीताल घूमने आई महिला पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Tara Tandi
22 Sept 2024 7:35 PM IST

x
Haldwani हल्द्वानी । पश्चिम बंगाल से नैनीताल घूमने आई महिला पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर लौटते वक्त स्टेशन पर बैठे-बैठे अचानक महिला की तबीयत बिगड़ गई थी। उसकी मौत की वजह साफ नहीं है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
पुलिस के मुताबिक आसनसोल वर्धमान पश्चिम बंगाल निवासी मलकीत कौर (51 वर्ष) पत्नी सतनाम सिंह अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने आईं थी। शनिवार को वह नानकमत्ता घूमने गईं और फिर लौटने के बाद परिवार सीधे नैनीताल गया। नैनीताल में पूरे दिन घूमने के बाद रात उन्हें काठगोदाम रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी। वह परिवार के साथ रेलवे स्टेशन पर बैठी थीं कि तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
TagsHaldwani पश्चिम बंगालनैनीताल घूमनेमहिला पर्यटकसंदिग्ध परिस्थितियों मौतHaldwani West Bengalvisiting Nainitalfemale touristdeath under suspicious circumstancesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





