उत्तराखंड
Haldwani: अभियान चलाकर 36 चालान और 14 वाहनों को किया सीज
Tara Tandi
4 March 2025 6:37 PM IST

x
Haldwani हल्द्वानी : प्रशासन और परिवहन विभाग ने सोमवार को संयुक्त रूप से एक अभियान चलाया। जिसमें 36 वाहनों के चालान किए गए और 14 वाहनों को सीज किया गया। इस अभियान का उद्देश्य नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो और ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई करना था। कार्यवाही के दौरान चालक की ओर से यूनिफार्म न पहनना, टैक्स, फिटनेस, पॉल्यूशन और परमिट का उल्लंघन करना आदि अभियोगों में चालान किये गए। इस अभियान में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और आरटीओ प्रवर्तन गुरदेव सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों ने कार्यवाही की।
प्रवर्तन टीम में परिवहन कर अधिकारी गोविंद सिंह, टीआई गिरीश कांडपाल, देवेंद्र बिष्ट आदि उपस्थित रहे। गुरदेव सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।
TagsHaldwani अभियान चलाकर36 चालान14 वाहन सीजHaldwani campaign36 challans14 vehicles seizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





