उत्तराखंड

Gurugram: देवर हत्या की सनसनीखेज घटना, महिला गिरफ्तार

Admindelhi1
8 Dec 2025 1:37 PM IST
Gurugram: देवर हत्या की सनसनीखेज घटना, महिला गिरफ्तार
x

गुरुग्राम: छत से धक्का देकर अपने देवर की हत्या करने वाली महिला को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार की गई महिला का आरोप है कि उसके देवर ने शराब पीकर उसके साथ झगड़ा किया था। इस झगड़े में उसकी देवर की मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने रविवार को बताया कि महिला की गिरफ्तारी के साथ ही हत्या की गुत्थी सुलझ गई है।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-14 पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजीव नगर में छत से गिरने से 34 साल के युवक की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पता चला कि युवक ने शराब पी रखी थी। मृतक युवक की पहचान रोहित के रूप में हुई, जो कि मेवात का रहने वाला था। पुलिस ने केस दर्ज करके रोहित की मौत के बारे में तहकीकात की तो पता चला कि रोहित सेक्टर-12 गुरुग्राम में रहता था। वह ढोल बजाने का काम करता था। बीती 24 नवंबर की रात को रोहित अपने साथी राहुल के राजीव नगर स्थित घर पर गया था। वहां पर राहुल नहीं थी। उसकी सास बबली थी। बबली रिश्ते में रोहित की भाभी लगती है। वहां पर रोहित ने शराब पी व खाने के बाद नशे में छत पर ही सो गया। सुबह जब वह उठा तो देखा कि उसे चोटें लगी हुई हैं और वह अपने सेक्टर-12 में घर पर है।

पता चला कि राहुल व उसकी पत्नी पिंकी रात को उसे घर छोड़ गए थे। घायल रोहित को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को दिए बयान में रोहित ने कहा कि राहुल व उसकी पत्नी पिंकी ने उसके साथ मारपीट की है। छह दिसंबर को रोहित की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या की भी धारा जोड़ी। अब पुलिस ने हत्या के आरोप में बबली को गिरफ्तार किया है। पता चला है कि बबली घरों में सफाई का काम करती है। रोहित के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। उसने रोहित के साथ मारपीट की। हत्या करने की नीयत से उसे छत से धक्का भी दिया। नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इन्हीं चोटों के कारण उसकी मौत भी हो गई।

Next Story