उत्तराखंड

गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 बांग्लादेशी नागरिकों को ट्रेन से वापस भेजा

Admindelhi1
29 Nov 2026 12:42 PM IST
गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 बांग्लादेशी नागरिकों को ट्रेन से वापस भेजा
x
ATS और PO स्टाफ का एक्शन, 27 बांग्लादेशी नागरिकों को डिटेंशन सेंटर से भेजा वापस

गुरुग्राम: जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम पुलिस ने 27 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया के तहत ट्रेन से रवाना कर दिया। सभी को पुलिसकर्मियों की कड़ी सुरक्षा और निगरानी में भेजा गया। यात्रा की सुविधा के लिए ट्रेन में अतिरिक्त जनरल कोच भी लगवाया गया था।

पुलिस के मुताबिक, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) और पीओ स्टाफ की अलग-अलग कार्रवाई में इन लोगों को हिरासत में लिया गया था। जांच के दौरान उनके पास भारत में रहने से संबंधित वैध वीजा, पासपोर्ट या अन्य आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले।

इसके बाद सभी को मानेसर स्थित डिटेंशन सेंटर भेजा गया, जहां आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी की गईं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें वापस भेजने का निर्णय लिया गया। गुरुग्राम पुलिस ने कहा है कि अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और सत्यापन का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Next Story