उत्तराखंड

घास काटने गई महिला को गुलदार ने बनाया अपना शिकार

Admin4
14 May 2023 9:45 AM GMT
घास काटने गई महिला को गुलदार ने बनाया अपना शिकार
x
उत्तर काशी। विकासखंड के गमरी में गुलदारों के आतंक से लोग दहशत में हैं। शनिवार देर शाम बड़ी मणी गांव के पास जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने अपना शिकार बना डाला। सूचना मिलने के बाद मौके पर वन विभाग की टीम घटनास्थल के लिये रवाना हो गई। मृतक महिला आंगनबाड़ी कार्यकत्री थी।
शनिवार शाम को विकासखंड के बड़ी मणी गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी सुंदर लाल उम्र 32 वर्ष गांव के पास घास काटने गई थी। यहां पर गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया। उसके साथ गई महिलाओं ने शोर मचाया तो गुलदार महिला का शव छोड़कर भाग गया।
Next Story