उत्तराखंड

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय परिसर में घुसा गुलदार, मचा हड़कंप

Admin Delhi 1
19 Dec 2022 10:16 AM GMT
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय परिसर में घुसा गुलदार, मचा हड़कंप
x

टनकपुर न्यूज़: नगर के बीचों बीच स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय परिसर में गुलदार दिखाई दिए जाने से हड़कंप मच गया। शनिवार की देर शाम कार्यालय के कुछ कर्मियों ने परिसर में गुलदार के होने की आहट हुई। जिसके बाद सभी कर्मचारियों डर के मारे बाहर नहीं निकले और खाना खाकर सो गए।्र रविवार की सुबह उन्हें परिसर में किसी जानवर के गिरे हुए बाल और खाल मिली। कर्मचारियों ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो रात में गुलदार परिसर में टहलता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद वन विभाग ने सुबह हांका लगाया। लेकिन गुलदार नहीं दिखा।

कैंप कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी जीवन सिंह एवं कर्मचारी शशांक पांडेय ने बताया कि गुलदार ने परिसर में ही रात में किसी जानवर को मारकर खाया था। सुबह उन्होंने गुलदार के मूवमेंट की जानकारी वन विभाग को दी। शारदा वन विभाग के रेंजर महेश सिंह बिष्ट ने बताया कि सीएम कैंप कार्यालय के पास ही झाडिय़ों में गुलदार के छिपे होने की आशंका को देखते हुए रविवार सुबह हांका लगाया गया, लेकिन गुलदार नहीं दिखा।

बताया कि वह रात में ही जंगल की ओर चला गया होगा। बताया कि रात के समय वनकर्मियों को गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जाता है कि एक पखवाड़ा पूर्व ही टनकपुर के उप जिला चिकित्सालय परिसर में गुलदार दिखाई दिया था। इधर लगातार गुलदार के क्षेत्र में दिखाई देने से नगर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस घटना से शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबकने लिए मजबूर हो रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से गुलदार को शीघ्र पकड़ने की पुरजोर वकालत की है।

Next Story