उत्तराखंड

डांगी सिंगहटा में गुलदार ने महिला पर किया हमला

Admin Delhi 1
12 Aug 2023 9:13 AM GMT
डांगी सिंगहटा में गुलदार ने महिला पर किया हमला
x
बुरी तरह घायल

देहरादून: बसुकेदार तहसील के अंतर्गत डांगी सिंघाटा में एक महिला पर गुलदार ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। साथ आई महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। ग्रामीणों की मदद से महिला को उपचार के लिए सीएचसी अगस्त्यमुनि लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

शुक्रवार की सुबह नौ बजे गांव की 40 वर्षीय संपदा देवी महिलाओं की टोली के साथ प्राथमिक विद्यालय डांगी में पौधारोपण करने गयी थी. घात लगाकर बैठे गुलदार ने अचानक महिला पर हमला कर दिया। साथ में मौजूद महिलाओं ने जब उनकी चीख सुनी तो उन्होंने पथराव कर गुलदार को भगाया।

महिला को सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया गया

गुलदार के हमले से बुरी तरह लहूलुहान संपदा देवी को भाजपा अगस्त्यमुनि नगर मंडल अध्यक्ष बीना राणा और अन्य महिलाएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि लेकर आईं।

Next Story