
x
Uttarakhand उत्तराखंड : सरकार में मंत्री गणेश जोशी बुधवार को प्रदेश के कई दुकानदारों के पास पहुंचे और उनसे हाल ही में केंद्र सरकार की तरफ जीएसटी में किए गए कटौती के बारे में पूछा। सभी दुकानदारों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। मंत्री ने सरकार के इस फैसले को दशहरा-दीपावाली से पहले लोगों के लिए बड़ा तोहफा बताया। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मैं खुद सभी दुकानदारों के पास गया और उनसे केंद्र सरकार की तरफ से जीएसटी में किए गए कटौती के कदम के बारे में पूछा। सभी ने दिल खोलकर सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। सभी के चेहरे पर एक ऐसी मुस्कान दिख रही थी, जिसे निश्चित तौर पर शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। दुकानदारों ने खुद सामने आकर कहा कि उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है कि वो कैसे सरकार के इस कदम के लिए उनका धन्यवाद करें।
उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि दीपावली और दशहरा से पहले जीएसटी में कटौती करके सरकार ने आम जनता को बड़ा तोहफा दिया है। लोग सरकार के इस कदम से बहुत खुश हैं। मंत्री ने कहा कि कई टूरिस्ट भी हमारे बीच आए हैं। वो भी सरकार के इस फैसले से खुश हैं। इन टूरिस्ट ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है, क्योंकि इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि इससे आम लोगों को आर्थिक मोर्चे पर फायदा पहुंचेगा।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मुलाकात के दौरान कई होटल संचालक सामने आए और कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से जीएसटी की दरों में की गई कटौती से उन्हें फायदा पहुंचा है। उन्हें आर्थिक बोझ से निजात मिली है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन तमाम परिस्थितियों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि केंद्र की मोदी सरकार हमेशा आम जनता के हितों के बारे में सोचती है। केंद्र सरकार हमेशा यही सुनिश्चित करती है कि उनके हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं हो, क्योंकि जनता के हितों की रखवाली करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Tagsत्तराखंड सरकारमंत्री गणेश जोशीजीएसटी कटौतीदुकानदारदीपावलीदशहराकेंद्र सरकारआम जनताआर्थिक लाभपर्यटनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





