उत्तराखंड

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी 18 से 22 अक्टूबर तक देवभूमि उत्तराखंड के दौरे पर

Admin Delhi 1
17 Oct 2022 2:28 PM GMT
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी 18 से 22 अक्टूबर तक देवभूमि उत्तराखंड के दौरे पर
x

हल्द्वानी न्यूज़: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पांच दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। वह 18 से 22 अक्टूबर तक राज्य भ्रमण पर हैं। यह जानकारी देते हुए एडीसी गवर्नर विशाल आनंद ने बताया कि राज्यपाल कोश्यारी 18 अक्टूबर को दोपहर 12:45 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह तीन से पांच बजे तक जीबी पंत यूनिवर्सिटी में आयोजित कृषि कुंभ अखिल भारतीय किसान मेला और व्यापार प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे।

19 अक्टूबर की सुबह 11:40 बजे सर्किट हाउस,काठगोदाम पहुंचेंगे। 20 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे राजभवन नैनीताल पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 3:30 से 4:30 बजे तक कुमाऊं विवि के प्रोफेसर्स के साथ वार्ता करेंगे। वह 21 अक्टूबर को राजभवन नैनीताल से जनपद अल्मोड़ा के लिए रवाना हो जाएंगे।

Next Story