उत्तराखंड

सरकार ने खाली पदों को लेकर सभी विभागों से मांगी जानकारी

Admin Delhi 1
16 Nov 2022 1:14 PM GMT
सरकार ने खाली पदों को लेकर सभी विभागों से मांगी जानकारी
x

देवभूमि देहरादून न्यूज़: प्रदेश सरकार के सभी विभागों व राजकीय संस्थानों से एक हफ्ते में खाली पदों का ब्योरा मांगा गया है। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने सभी विभागों को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश में यह एक्शन लिया जा रहा है। विभागों से विवरण प्राप्त होने के बाद खाली पदों का सही अनुमान लगाया जा सकेगा। अभी विभागों में करीब 30 हजार पद खाली होने का अनुमान है। मुख्यमंत्री ने पांच नवंबर को समीक्षा बैठक में कुछ विभागों ने ही खाली पदों के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कार्मिक विभाग को निर्देश दिए थे कि सभी विभागों से पदों की संख्या और उनकी स्थिति की सही जानकारी प्राप्त करें। विभाग ने पदों का विवरण प्राप्त करने के लिए विभागों को पत्र में एक प्रारूप भेजा है।

इसमें विभागों को काली पदों की संख्या, अधियाचन की स्थिति, नियमावली की वजह से रुकी भर्ती, कोर्ट में लंबित मामलों के कारण अटकी नियुक्तियां, पदोन्नति की पात्रता पूरी नहीं करने के कारण खाली पदों की जानकारी मांगी गई है। विभागों को यह ब्योरा 22 नवंबर तक हर हाल में भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

Next Story