उत्तराखंड

देवभूमि को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सरकार संकल्पितः मुख्यमंत्री धामी

Shantanu Roy
3 Aug 2022 3:31 PM GMT
देवभूमि को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सरकार संकल्पितः मुख्यमंत्री धामी
x
बड़ी खबर

देहरादून। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सरकार संकल्पित है। राज्य में विजिलेंस सुविधाओं के लिए 02 करोड़ का रिवॉल्विंग फंड बनाया जाएगा। बुधवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुशासन,पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के संबंध में कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यह बातें कहीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 04 विसिल ब्लोवर को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त देवभूमि का संकल्प लिया है। साल 2025 तक उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त एवं नशामुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के लिए सभी विभागों को विजिलेंस के साथ समन्वय से कार्य करना होगा। राज्य में विजिलेंस को और मजबूत बनाना है। जो ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं, उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है।

विजिलेंस में सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के लिए 1064 एप लॉच होने के बाद से इस एप पर अभी तक 5 हजार से अधिक शिकायतें आ चुकी हैं। जो शिकायतें भ्रष्टाचार से संबंधित हैं। उन पर सतर्कता विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही। जो सराहनीय कार्य है। जो शिकायतें भ्रष्टाचार से संबंधित नहीं हैं लेकिन 1064 पर प्राप्त हो रही हैं। उन्हें सीएम हेल्पलाइन से जोड़ा गया है ताकि जन समस्याओं का तेजी से समाधान हो सके। इस दिशा में भी सतर्कता विभाग द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के भाव से कार्य कर रही है। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, निदेशक सतर्कता अमित सिन्हा, शासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Next Story