उत्तराखंड

Gopeshwar: पहाड़ी क्षेत्र में घास काटते समय महिला की मौत

Admindelhi1
14 Sept 2026 9:23 AM IST
Gopeshwar: पहाड़ी क्षेत्र में घास काटते समय महिला की मौत
x
घास काटते समय हुआ हादसा, महिला की मौत

गोपेश्वर: चमोली जिले के तेफना गांव के जंगल में घास काटते समय पैर फिसलने से एक महिला करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव और परिवार में मातम पसरा है।

जानकारी के अनुसार रविवार को तेफना गांव निवासी 45 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी दरवान सिंह जंगल में घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पहाड़ी से नीचे खाई में जा गिरी। ग्रामीणों जब तक महिला को रेस्क्यू करने पहुंचे तब तक गंभीर चोंटे लगने के कारण महिला की मौत हो चुकी थी। घटना को लेकर क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

Next Story