उत्तराखंड
Gopeshwar: वन विभाग और छात्र संगठनों ने स्वच्छता पर रैली निकाली
Admindelhi1
24 Sept 2025 4:57 PM IST

x
गोपेश्वर: चमोली जिले के पोखरी में नगर पंचायत, वन विभाग और स्कूली बच्चों ने स्वच्छता पखवाड़े पर स्वच्छता रैली निकाल कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। स्वच्छता पखवाड़े पर नगर पंचायत, नागनाथ रेंज के वन कर्मियों और बालिका इंटर कालेज की छात्राओं के साथ पर्यावरण मित्र ने स्वच्छता जागरूक रैली निकाली और नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वच्छ पोखरी सुन्दर पोखरी बनाने की अपील की गई।नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल और अधिशासी अधिकारी बीना नेगी से सभी नगरवासियों से स्वच्छता रखने और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने, जैविक और अजैविक कूड़ा अगल रखने की अपील करते हुए नगर पंचायत का सहयोग करने को कहा।
इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी, पर्यावरण पर्यवेक्षक अनुराग रावत, अनिरुद्ध, जितेंद्र, संदीप, वन दरोगा आनंद सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
Tagsगोपेश्वरवन विभागछात्र संगठनोंस्वच्छतारैलीनिकालीGopeshwarForest Departmentstudent organizationscleanlinessrallytook outजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





