उत्तराखंड

Gopeshwar: दीपावली पर डीएम ने प्रभावितों को दिया सांत्वना संदेश

Admindelhi1
20 Oct 2025 4:53 PM IST
Gopeshwar: दीपावली पर डीएम ने प्रभावितों को दिया सांत्वना संदेश
x

गोपेश्वर: दीपावली के मौके पर चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार आपदा प्रभावितों का हालचाल जानने के लिए प्रभावितों के पास पहुंचे।

जिलाधिकारी ने नंदानगर के आपदा प्रभावित गांवों जायजा लिया और सरकार और प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सोमवार को डीएम गौरव कुमार ने नंदानगर विकास खंड के आपदा प्रभावित फाली, कुंतरी, भैसवाड़ा और धुर्मा का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा प्रभावितों की समस्याओं सुना और जल्द निस्तारण का भरोसा दिया। उन्होंने आपदा प्रबंधन अधिकारी को आपदा में मानकों के चलते योजनाओं के लाभ से वंचित प्रभावित ग्रामीणों के प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

ग्रामीणों की ओर से अनियमित पेयजल आपूर्ति की शिकायत पर जिलाधिकारी ने मौके पर ही जल संस्थान के अधिकारियों सुचारु पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ से सुरक्षा का भरोसा भी दिया। इस दौरान डीएम ने घायल हुई सुनीता देवी, रघुवीर सिंह और सजिता देवी के घर जाकर उनका हालचाल जाना।

उन्होंने उप जिलाधिकारी को घायलों की घर पर ही जांच करवाने के निर्देश दिए। आपदा की मार झेल रही गीता देवी की आर्थिक स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन अधिकारी को समाज कल्याण अधिकारी से समन्वय स्थापित कर पेंशन योजना का लाभ देने को कहा।डीएम गौरव कुमार ने ने निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के 87 आपदा प्रभावित को कम्बल वितरित किए। उन्होंने आपदा प्रभावितों से संवाद के दौरान कहा कि सरकार की ओर से आपदा क्षेत्रों में जन जीवन सामान्य करने के लिए पैदल और सड़क मार्गों का सुधारीकरण, पेयजल और विद्युत लाइनों की मरम्मत के कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने ग्रामीणों को जल्द आपदा से क्षतिग्रस्त रास्तों के सुधारीकरण का भी आश्वासन दिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी, जल संस्थान के यशवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

दूसरी ओर जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी थराली अबरार अहमद और उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगड ने थराली ब्लॉक के चेपडों और थराली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां आपदा प्रभावित ग्रामीणों से मिलकर उनका हालचाल जाना और सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान यहां 27 आपदा प्रभावितों को कम्बल वितरित भी किए गए।

Next Story