उत्तराखंड

Gopeshwar: आमने-सामने भिड़े इंटरसेप्टर वाहन और स्कूटी, दो युवक गंभीर

Admindelhi1
10 Sept 2026 10:47 AM IST
Gopeshwar: आमने-सामने भिड़े इंटरसेप्टर वाहन और स्कूटी, दो युवक गंभीर
x
इंटरसेप्टर वाहन और स्कूटी भिड़े, दो युवकों की हालत गंभीर

गोपेश्वर: चमोली जिले में कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंती स्थित गुरु रामराय पब्लिक स्कूल के समीप बुधवार को इंटरसेप्टर वाहन और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार यूपीसीएल कार्यालय पंती, नारायणबगड़ में कार्यरत कोठियालसैण, गोपेश्वर निवासी अनिल रावत (37) पुत्र लखपत सिंह रावत और नैग्वाड़, गोपेश्वर निवासी लक्ष्मण पंखोली (42) पुत्र खीम सिंह बुधवार दोपहर भोजन के बाद स्कूटी से अपने कार्यालय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान थराली की ओर से आ रहे इंटरसेप्टर वाहन की उनकी स्कूटी से आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Next Story