उत्तराखंड

पर्यटकों के लिए अच्छी खबर : अब होटल व रेस्तरां में सर्विस चार्ज देना अनिवार्य नहीं

Admin2
8 May 2022 1:09 PM IST
पर्यटकों के लिए अच्छी खबर : अब होटल व रेस्तरां में सर्विस चार्ज देना अनिवार्य नहीं
x
रेस्तरां संचालक ग्राहकों को जीएसटी बिल के अलावा सर्विस चार्ज के लिए बाध्य नहीं कर सकेंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : उत्तराखंड में अब होटल व रेस्तरां संचालक ग्राहकों को जीएसटी बिल के अलावा सर्विस चार्ज के लिए बाध्य नहीं कर सकेंगे। वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने राज्य कर विभाग की समीक्षा बैठक में इसके निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि होटल व रेस्तरां संचालक जीएसटी के अतिरिक्त सर्विस चार्ज वसूलते हैं तो यह न्यायोचित नहीं है।अगर किसी ने ऐसा किया तो सर्विस चार्ज व टिप पर कर चुकाना होगा।

शनिवार को वित्त मंत्री ने विधानसभा स्थित कार्यालय में राज्य कर विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ ही पर्यटन की दृष्टि से एक बड़ा केंद्र है। प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु व पर्यटक चारधाम के साथ ही अन्य धार्मिक व पर्यटन स्थलों में आते हैं। इस दौरान ये विभिन्न होटल व रेस्तरां की सेवाएं लेते हैं। देखने में यह आया है कि ये होटल व रेस्तरां इनसे जीएसटी के अलावा सर्विस चार्ज भी वसूलते हैं।
Next Story