उत्तराखंड

पोता-पोती दो या फिर 5 करोड़, बहू-बेटे पर ठोंका मुकदमा

Admin2
12 May 2022 3:29 PM IST
पोता-पोती दो या फिर 5 करोड़, बहू-बेटे पर ठोंका मुकदमा
x
छह साल के बाद भी उन्हें पोता-पोती देने में रहे असफल

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : उत्तराखंड से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ भेल अधिकारी और उनकी पत्नी ने अपने गुवाहाटी में रहने वाले अपने पायलट बेटे और नोएडा में नौकरी करने वाली बहू पर "मानसिक उत्पीड़न" के आधार पर मुकदमा दायर किया है, क्योंकि वे "शादी के छह साल के बाद भी उन्हें पोता-पोती देने में असफल रहे हैं"।

उत्तराखंड के इस दंपति ने अपने बहू-बेटे से एक साल के भीतर पोता-पोती का सुख देने या फिर मुआवजे के तौर पर 5 करोड़ रुपये की मांग की है। दंपति ने दावा किया कि उन्होंने अपने बेटे की "पालन और शिक्षा" पर करीब इतना ही पैसा खर्च किया है। दंपति के वकील अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि इस राशि में पांच सितारा होटल में बेटे की शादी पर खर्च, गिफ्ट की गई 60 लाख रुपये की एक लग्जरी कार और विदेश में हनीमून पर खर्च किया गया पैसा भी शामिल है।
याचिका को शनिवार को हरिद्वार की एक स्थानीय अदालत ने स्वीकार कर लिया और 15 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। मामले पर 61 वर्षीय पिता का कहना है कि "मेरा एक ही लड़का है। मैंने अपनी सारी बचत उसकी परवरिश और शिक्षा पर खर्च कर दी। मैंने उन्हें 2006 में एक पायलट ट्रेनिंग कोर्स के लिए अमेरिका भेजा था। मैंने इसके लिए 50 लाख रुपये से अधिक खर्च किए
Next Story