उत्तराखंड
देवभूमि चंपावत में शारदा नहर के पॉवर चैनल से युवती का शव हुआ बरामद
Admin Delhi 1
11 Sept 2022 2:15 PM IST

x
देवभूमि न्यूज़: उत्तराखंड के चंपावत में बनबसा के नेशनल हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर कारपोरेशन (एनएचपीसी) के पॉवर चैनल से एक युवती का शव बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गत बुधवार को एक युवती ने टनकपुर के शारदा नहर में छलांग लगा ली थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवती की तलाश में पुलिस टीम की ओर से लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। आज पुलिस को बनबसा स्थित एनएचपीसी पावर चैनल के समीप शारदा नहर में शव होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मौके पर मिले दस्तावेज से युवती की पहचान चारुबेटा खटीमा निवासी बद्रीप्रसाद मंडल की पुत्री लता के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Next Story





