उत्तराखंड

जयकारे के साथ गणपति की मूर्ति स्थापित की गई

Admin Delhi 1
20 Sept 2023 12:24 PM IST
जयकारे के साथ गणपति की मूर्ति स्थापित की गई
x

हरिद्वार: गणेश चतुर्थी के मौके पर आज देशभर में गणेश महोत्सव शुरू हो गया है. कहीं शोभा यात्रा तो कहीं कलश यात्रा निकाली गयी. इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई। पंडाल गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। कई स्थानों पर शोभा यात्रा निकाली गई। लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। घरों में भी गणेश जी की पूजा की गई और सुख-समृद्धि की कामना की गई।

तीर्थनगरी में गूंज रहे प्रथम पूज्य भगवान के जयकारे

आज गणेश चतुर्दशी पर तीर्थनगरी ऋषिकेश में प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश का उत्सव शुरू हो गया है। इस दौरान बाजारों में रौनक रही और लोगों ने विधि-विधान के साथ गणपति की स्थापना की। त्योहार पर मेयर अनिता ममगाईं ने शहरवासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी है। रिद्धि-सिद्धि के दाता श्री गणेश मंगलवार को देश के साथ-साथ देवभूमि में भी घर-घर विराजमान थे।

गणपति बप्पा से मंगल कामना करें

तीर्थनगरी में मेयर अनिता ममगाईं ने आर्दश ग्राम के पुष्कर मंदिर और श्री गणपति सेवा मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। शहर में गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में हर्ष और उल्लास का माहौल है।

Next Story