उत्तराखंड
Gangotri Highway accident : यात्रियों के वाहन के ऊपर गिरा पहाड़ी से बोल्डर, एक की मौत
Tara Tandi
4 Jun 2024 11:55 AM IST

x
Gangotri Highway accident : गंगोत्री हाईवे से हादसे की खबर सामने आ रही है। मध्य प्रदेश के यात्रियों के वाहन के ऊपर पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर आ गिरा। दर्दनाक हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। जबकि एक यात्री घायल बताया जा रहा है।
हादसा गंगोत्री हाईवे पर सुनगर के पास का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के यात्रियों के वाहन के ऊपर पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर आ गिरा। जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में वाहन में आगे बैठा एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे में एक की मौत
घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने यात्री को मृत घोषित कर दिया। यात्री की पहचान उमेश रैकवार (30) पुत्र महेश रैकवार निवासी मध्य प्रदेश को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के दौरान वाहन में आठ यात्री सवार थे।
TagsGangotri Highway accidentयात्रियों वाहनऊपर गिरा पहाड़ी बोल्डरएक मौतpassenger vehiclemountain boulder fell on topone deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





