उत्तराखंड

हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ा, 24 घंटे से 1 लाख क्यूसेक से ऊपर बहाव

SHIDDHANT
30 July 2026 11:01 PM IST
हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ा, 24 घंटे से 1 लाख क्यूसेक से ऊपर बहाव
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। हरिद्वार में सिंचाई विभाग ने नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर निगरानी तेज कर दी है। सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास त्यागी ने बताया कि पिछले 24 घंटे से गंगा का बहाव लगातार एक लाख क्यूसेक से ऊपर बना हुआ है। विकास त्यागी ने जानकारी देते हुए कहा कि लगातार बारिश के कारण सुबह रुद्रप्रयाग से सूचना मिली थी कि वहां नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंच गया है। इसके बाद हरिद्वार में भी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर के आसपास बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि इस मानसून सीजन में अब तक गंगा नदी में सबसे अधिक डिस्चार्ज करीब 1 लाख 50 हजार क्यूसेक दर्ज किया गया है। वहीं, पिछले 24 घंटे से नदी का बहाव लगातार एक लाख क्यूसेक से अधिक बना हुआ है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश का असर मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है। नदियों में पानी की आवक बढ़ने से जलस्तर में तेजी से बदलाव हो सकता है, इसलिए संबंधित विभाग लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
प्रशासन और सिंचाई विभाग ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखी गई हैं। जलस्तर बढ़ने की स्थिति में निचले इलाकों में विशेष निगरानी की जा रही है। उत्तराखंड के कई हिस्सों में लगातार बारिश के चलते नदी-नालों में जल प्रवाह बढ़ा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी किनारे जाने से बचें और मौसम विभाग व स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Next Story