उत्तराखंड
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण तैयार, 27 अक्टूबर से होगी कार्यवाही
Admindelhi1
14 Oct 2026 11:36 AM IST
x
उत्तराखंड विधानसभा सत्र को लेकर तारीख घोषित, 27 अक्टूबर से शुरुआत
देहरादून: उत्तराखंड की पंचम विधानसभा का तृतीय सत्र 27 अक्टूबर से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में शुरू होगा। राज्यपाल ने वर्ष 2026 के इस सत्र को आहूत करने की स्वीकृति दे दी है।
विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सत्र की कार्यवाही मंगलवार, 27 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे से प्रारंभ होगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि सत्र के आयोजन के लिए विधानसभा सचिवालय पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि सत्र से संबंधित आवश्यक औपचारिक कार्यवाही की जा रही है।
चमोली जिले के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में होने वाले इस सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होगी। सत्र की अवधि और कार्यसूची से संबंधित विस्तृत जानकारी विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी की जाएगी।
Next Story





