उत्तराखंड

दोस्त ने ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर किया घायल

Admin Delhi 1
20 Nov 2022 5:30 PM IST
दोस्त ने ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर किया घायल
x

हल्द्वानी क्राइम न्यूज़: एक ऑटो चालक पर उसके ही दोस्त ने चाकू से हमला कर उसे लहुलुहान कर दिया। जिसे इलाज के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वनभूलपुरा मोहम्मदी मस्जिद के पास पप्पू का बगीचा निवासी मोहम्मद फैज पुत्र जाहिद हुसैन ने तहरीर में कहा है कि उसका भाई मो. फईम हल्द्वानी-लालकुआं रूट पर ऑटो चलाता है।

आरोप है कि बीती 14 नवंबर को फईम को उसका दोस्त जावेद उसे घर से तीनपानी किसी काम से जाने की बात कहकर अपने साथ ले गया। तीनपानी के पास पहुंचते ही जावेद ने फईम पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Story