
x
12 साल तक के बच्चे का प्रवेश निश्शुल्क करने का नियम
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : प्रदेश के नेशनल पार्क, टाइगर रिजर्व, वन्य जीव अभ्यारण्य, कंजरवेशन रिजर्व, चिडिय़ाघर, नेचर पार्क में 12 साल तक के बच्चों को प्रवेश निश्शुल्क प्रवेश मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस घोषणा का शासनादेश नैनीताल चिडिय़ाघर पहुंच गया और यहां 12 साल तक के बच्चे का प्रवेश निश्शुल्क करने का नियम प्रभावी कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में इसकी घोषणा की थी। 14 अक्टूबर 2021 को इसे लेकर शासन को निर्देश जारी किए गए थे कि टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क वन्य जीव अभ्यारण्य, कंजर्वेशन रिजर्व, चिडिय़ाघर, नेचर पार्क में 12 साल तक के बच्चों को निश्शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इस घोषणा के क्रियान्वयन को अपर प्रमुख वन संरक्षक नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन की ओर से 17 नवंबर 2021 को प्रस्ताव पेश किया गया। सात मार्च को वित्त विभाग की ओर से इसकी सहमति प्रदान की गई, जिसके बाद शासन की ओर से इस संबंध में निर्णय लिया गया।
Next Story





