उत्तराखंड

शातिर जालसाजों ने लोगों के साथ ठगी का एक और नया तरीका ढूंढा

Admin Delhi 1
7 Dec 2022 5:52 PM IST
शातिर जालसाजों ने लोगों के साथ ठगी का एक और नया तरीका ढूंढा
x

रुद्रपुर क्राइम न्यूज़: जालसाजों ने लोगों के साथ ठगी का एक और नया तरीका अपना लिया है। अब ऐसे लोग फाइनेंस कर्मी बनकर युवक से जबरन एटीएम से पैसे निकलवाकर लूट को अंजाम दे रहे हैं। इसका पर्दाफास पुलिस के गिरफ्त में दो बदमाशों ने किया है। उन्होंने बताया कि वह महिला मित्रों के साथ जाने वाले युवकों को अपना शिकार बनाते हैं। जब युवक अकेला मिलता है तो उसे महिला के साथ बनाई गई वीडियो दिखाकर पहले ब्लेकमेल का प्रयास करते हैं। सफलता न मिलने पर जबरन लूटपाट करते हैं। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि पुलिस ने आवास विकास के सुशांत से 20 हजार लूटने वाले दो बदमाश अंकित यादव और रिंपू को गिरफ्तार किया था। इस दौरान गिरोह का सरगना सुखविंदर सिंह और खजान सिंह भागने में कामयाब रहे। पूछताछ में पकड़े गए दोनों बदमाशों ने बताया कि वे लोग महिला दोस्त के साथ अकेले जाने वाले युवकों को अपना निशाना बनाते हैं।

इसके लिए वह उनकी वीडियो भी बनाते हैं, साथ ही उनका पीछा भी करते हैं। जब युवक अकेला मिलता है तो वे लोग उसे फाइनेंस कर्मी बनकर रोक लेते हैं और फिर वीडियो दिखाकर ब्लेकमेल कर रुपये ऐंठने का प्रयास करते हैं। इससे भी बात न बनी तो वह जोर जबरदस्ती उनसे रुपये लूटते हैं। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि पूछताछ में अंकित यादव और रिंपू ने बताया कि यह उनका पहला मामला है। जबकि फरार सुखविंदर सिंह और खजान सिंह इस तरह की वारदात को पहले भी अंजाम दे चुके हैं।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने गिरोह का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। टीम में एएसपी चंद्रशेखर, थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा, आवास विकास चौकी प्रभारी नीमा बोहरा, कांस्टेबल पंकज सजवाण, राकेश खेतवाल और दिनेश चंद्र शामिल हैं।

Next Story