उत्तराखंड

नदी में डूबने से चार किशोरों की हुई मौत

Admin Delhi 1
19 Nov 2022 11:21 AM GMT
नदी में डूबने से चार किशोरों की हुई मौत
x

चमोली न्यूज़: थराली में कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में चार किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई है। सभी की उम्र लगभग 15-17 आयुवर्ग है। जानकारी के अनुसार सभी किशोर शुक्रवार दोपहर से ही लापता थे। शनिवार सुबह ग्रामीणों को नदी में शव तैरते हुए दिखाई दिए, जिसपर उन्होंने पुलिस को तत्काल सूचित किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंच चारों किशोरों के शवों को नदी से निकाला। शुक्रवार से ही लापता किशोरों की परिजनों ने पूरी रात खोजबीन की। किशोरों के शव कैल नदी में मिलने की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। हाट कल्याणी-सवाल मोटर सड़क के किनारे बसे कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में किशोरों के शव नदी में तैरते दिखे।

Next Story