
x
Rudrapur रुद्रपुर : टांडा वन रेंज के नैनीताल हाईवे पर बाघ का चार माह का शावक मृत अवस्था में मिला है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संभावना जताई जा रही है कि सड़क पार करते वक्त बाघ का शावक हादसे का शिकार हो गया होगा। बावजूद टीम ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
मंगलवार की देर रात्रि वन विभाग को सूचना मिली कि नैनीताल हाईवे संजय वन के समीप बाघ का चार माह का शावक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही डीएफओ यूसी तिवारी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। चश्मदीदों का यह कहना था कि रात्रि 8 बजे के करीब बाघिन अपने चार माह के बच्चे के साथ सड़क पार कर रही थी। इस दौरान बच्चा तेज रफ्तार कार का शिकार हो गया।
टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की तफ्तीश शुरू कर दी है। उधर, डीएफओ यूसी तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाघ का बच्चा सड़क हादसे का शिकार हुआ होगा। मृत बाघ की आयु तीन से चार माह है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपी कार चालक की तलाश की जाएगी।
TagsNainital हाईवेमिला बाघचार माहमृत शावकNainital HighwayTiger foundfour month olddead cubजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





