उत्तराखंड

पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पोती ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा कराया दर्ज

mukeshwari
22 May 2023 11:45 AM GMT
पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पोती ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा कराया दर्ज
x

देहरादून, 22 मई (आईएएनएस)। देहरादून में इन दिनों ओडिशा के राजपरिवार का हाई प्रोफाइल मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। जहां पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पोती ने अपने ससुराल वालों पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। जिनके बाद अंद्रीजा मंजरी सिंह ने उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार से भी शिकायत की थी। उसके बाद उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें उनके साथ कुछ महिलाएं विवाद करते हुए भी दिखाई दी थी। और वो वीडियो देहरादून का ही बताया गया था।

वहीं अब पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की पोती अंद्रीजा मंजरी सिंह ने अपने पति अर्केश सिंह और अपने ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। राजपुर थाने में उनके खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। महिला ने पति और ससुराल वालों पर दहेज मांगने का भी आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस ने अभी इसे जांच में रखा है। इधर, इस मामले में महिला ने हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आरोप भी पुलिस पर लगाया है।

दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री की पोती अंद्रीजा मंजरी सिंह की शादी 2017 में ओडिसा के राजपरिवार में जन्मे अर्केश सिंह से हुई थी। ओडिसा विधानसभा चुनाव के बाद अंद्रीजा और उनके पति देहरादून में रहे थे। अंद्रीजा का आरोप है कि गत 13 मई को वह किसी काम से घर के बाहर गई थीं। जब वापस लौटीं तो देखा कि वहां पर उनका पति अर्केश सिंह और मैनेजर हरि सिंह पहले से ही खड़े थे। इस दौरान जब वह घर में घुसने का प्रयास करने लगीं तो दोनों ने ताला लगा दिया। उन्होंने इसका कारण पूछा तो दोनों मारपीट करने लगे। गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story