उत्तराखंड
उत्तराखंड की राजनीति में दो दशक से भी ज्यादा समय तक काम करने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह का हुआ निधन
Admin Delhi 1
14 Oct 2022 3:39 PM IST

x
देवभूमि न्यूज़: भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया का शुक्रवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। केदार सिंह फोनिया उत्तराखंड की राजनीति में दो दशक से भी ज्यादा समय तक रहे। वे उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके थे। उनकी उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में भी अहम भूमिका रही है।
मंत्री केदार सिंह के निधन से भाजपा में शोक की लहर है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए लिखा "भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री केदार सिंह फोनिया जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवार को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Next Story





