उत्तराखंड

उत्तराखंड रंगोत्सव में विदेशी पर्यटकों ने खेली खूब होली

Tara Tandi
25 March 2024 1:12 PM GMT
उत्तराखंड रंगोत्सव में विदेशी पर्यटकों ने खेली खूब होली
x
देहरादून : उत्तराखंड में रंगों के पर्व होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। होली के रंगों में डूबी होल्यारों की टोली गली-गली में पहुंची। यमुनोत्री धाम से लगे हनुमान जी डोडिताल गुलाबी कांढा ट्रेक पर निषणी गांव में स्थानीय ग्रामीणों के साथ देशी विदेशी पर्यटकों ने भी खूब होली खेली और तांदी नृत्य भी किया।
गांव के डा नरेश पंवार ने बताया कि पर्यटकों द्वारा भी क्षेत्र के आराध्य सोमेश्वर महाराज की धुन में तांदी नृत्य भी किया। वहीं गोपीनाथथ मंदिर में भव्य होली खेली गई। लोगों ने एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाया और गीतों पर जमकर झूमे नाचे।
जगह-जगह सामूहिक होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रुड़की क्षेत्र के मेहेर धाम में होली का आयोजन किया गया। यहां कलकत्ता, मुंबई, मध्यप्रदेश, गुजरात, दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों से पहुंचे लोगों ने बाबा मेहेर की स्मृति में कार्यक्रम किया। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, भुवन चंद्र खंडूरी और कांग्रेस नेता हरीश रावत के साथ होली का त्योहार मनाया।
अबीर-गुलाल लगाते हुए लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। बच्चे-युवा, महिला-बुजुर्ग सभी ने होली का त्योहार धूमधाम से मनाया।
Next Story