उत्तराखंड
गंगा में नहाने के दौरान डूबा विदेशी पर्यटक , रेस्क्यू जारी
Tara Tandi
20 May 2024 12:30 PM IST

x
देहरादून : ऋषिकेश में स्वामी नारायण घाट पर नहाने के दौरान एक विदेशी पर्यटक गंगा नदी में बह गया है। सूचना पर पर्यटक की तलाश में एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान चलाये हुए है। लेकिन पर्यटक का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।
नहाने के दौरान गंगा में डूबा विदेशी पर्यटक
घटना सोमवार की है। जानकारी के मुताबिक प्रग्नेश ओंधिया (59) निवासी लंदन अपने परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने के लिए आये हुए थे। गंगा नदी में नहाने के दौरान उनका पैर फिसल गया। जिससे वे अनियंत्रित होकर गंगा नदी में बह गया।
पर्यटक का नहीं मिला कोई सुराग
सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर सभी संभावित स्थानों पर राफ्ट और डीप डाइविंग की मदद से रेस्क्यू टीम अभियान चलाये हुए है। लेकिन पर्यटक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
Tagsगंगा डूबा विदेशी पर्यटकरेस्क्यू जारीForeign tourists drown in Gangarescue continuesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





