उत्तराखंड

उत्तराखंड के कारोबारियों के लिए खुलेंगे विदेशी बाजारों के रास्ते, देहरादून में FTA पर मंथन

Admindelhi1
28 Nov 2026 3:38 PM IST
उत्तराखंड के कारोबारियों के लिए खुलेंगे विदेशी बाजारों के रास्ते, देहरादून में FTA पर मंथन
x
उत्तराखंड में 70 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश वाली 6,932 परियोजनाओं को मंजूरी

देहरादून: उत्तराखंड के छोटे और मध्यम उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने के लिए शुक्रवार को देहरादून में मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें उद्यमियों और निर्यातकों को विदेशी बाजारों में उपलब्ध अवसरों, सीमा शुल्क रियायतों और निर्यात संबंधी नियमों की जानकारी दी गई।

एमएसएमई मंत्री भरत सिंह चौधरी ने बताया कि प्रदेश का निर्यात 2017-18 के 10,836 करोड़ रुपये से बढ़कर 2025-26 में 13,802 करोड़ रुपये हो गया है। औषधि, इंजीनियरिंग, खाद्य प्रसंस्करण, जैविक और हर्बल उत्पादों का इसमें महत्वपूर्ण योगदान है।

उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में 70,397 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश वाली 6,932 परियोजनाओं को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है। पौड़ी, चमोली और अल्मोड़ा में औद्योगिक पार्क विकसित किए जा रहे हैं।

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने ऑस्ट्रेलिया, UAE और न्यूजीलैंड के साथ हुए व्यापार समझौतों के जरिए उत्तराखंड के उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की संभावनाओं पर चर्चा की।

Next Story