उत्तराखंड

डेढ़ महीने में तीसरी बार आया सामने, पढ़ें पूरी खबर

Admin4
20 Aug 2022 9:10 AM GMT
डेढ़ महीने में तीसरी बार आया सामने, पढ़ें पूरी खबर
x

न्यूज़क्रेडिट: अमरउजाला

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पिछले डेढ़ महीने के दौरान तीसरा वीडियो सामने आया है। इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए उन्होंने इसे एक साजिश भी बताया। उन्होंने कहा कि इस वीडियो के बारे में वह अपने स्तर पर तो मालूम करेंगे ही, लेकिन उनकी मुख्यमंत्री से भी मांग है कि वह इसकी जांच कराएं। इसकी सच्चाई का पता लगना चाहिए।

भाजपा के 20 विधायकों को साथ लेकर कांग्रेस से हाथ मिलाकर प्रदेश में सरकार बनाने की खबर वाले वायरल वीडियो को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फर्जी करार दिया है। उन्होंने कहा कि वह इस वीडियो मामले में एफआईआर करेंगे। इस बारे में वह अपने वकील से बात कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी इसकी जांच कराने का अनुरोध किया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले डेढ़ महीने के दौरान यह तीसरा वीडियो है। इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए उन्होंने इसे एक साजिश भी बताया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के जन्मजात कार्यकर्ता हैं। पार्टी को यहां तक पहुंचाने में कहीं न कहीं उनका भी योगदान है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो के बारे में वह अपने स्तर पर तो मालूम करेंगे ही, लेकिन उनकी मुख्यमंत्री से भी मांग है कि वह इसकी जांच कराएं। इसकी सच्चाई का पता लगना चाहिए।

ये भी पढ़ें...आफत का मंजर: बादल फटने से भारी तबाही, सात लापता, नदियों के विकराल रूप ने उत्तराखंड में मचाई प्रलय, तस्वीरें

उन्होंने आशंका जाहिर की कि कुछ ऐसे तत्व हैं, जिनका पैसा लेकर इस तरह के वीडियो बनाने का धंधा बन गया है। मामले की जांच होनी चाहिए और जनता के सामने सच्चाई आनी चाहिए। त्रिवेंद्र ने कहा कि पार्टी में टकराहट होती है। वह समझते हैं कि जब वह मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने सबके साथ समान व्यवहार किया। वकील से राय करने के बाद वह वायरल वीडियो के मामले में वह एफआईआर दर्ज करेंगे।

Next Story