![धौराडैम में अज्ञात कारणों से मछलियां मरीं धौराडैम में अज्ञात कारणों से मछलियां मरीं](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/09/12/3409419-untitled-24-copy.webp)
x
शांतिपुरी। शांतिपुरी नंबर 5 सूर्यनगर क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद मंगलवार को तेज धूप खिली। लोग धौराडैम की ओर गए तो उन्हें डैम के किनारे क्विंटलों की संख्या में मछलियां मरी दिखाई दीं।
जिनमें खुर्सा, बाॅम और लांची सबसे अधिक थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगभग 50 से 60 क्विंटल मछलियां मृत मिली हैं। मछलियों के मरने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है, जिनको जांच के लिए पंतनगर विवि भेजा गया है।
क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि जब से डैम का निर्माण हुआ है, पहली बार इस प्रकार मछलियों को मरे देखा है। बरहाल मछलियों के अचानक मरने का कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़धौराडैममछलियां मरींदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
![Admin4 Admin4](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/30/1741877-whatsapp-image-2022-06-30-at-70706-pm.webp)
Admin4
Next Story